Lakhimpur Khiri News: हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिरा, आधा एकड़ गन्ने की फसल जली
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। औरंगाबाद पावर हाउस से क्षेत्र में होने वाली विद्युत आपूर्ति की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार गुरुवार को वीरमपुर गांव में टूटकर किसान बृजेश के खेत में जा गिरा। तार से निकली चिंगारी और करंट की चपेट में आने से खेत में खड़ी करीब आधा एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की ओर से जर्जर तारों को समय रहते नहीं बदला गया, जिसके चलते हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तार बदलने के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्री को लेकर ठेकेदार स्तर पर कथित अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर जर्जर विद्युत लाइनों को तत्काल बदलवाने और किसान को हुए फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.