Lakhimpur Khiri News: हाइवे पर थार से दहशत फैलाने वाले युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: दुर्बल आश्रम से महेवागंज तक थार से दहशत फैलाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनकी थार भी फूलबेहड़ के सिसौरा से बरामद हो गई है। युवक थार से दुर्बल आश्रम मारपीट करने आए थे। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। हनी खन्ना निवासी पड़रियातुला थाना भीरा अपने दोस्तों के साथ लखीमपुर शहर के मोहल्ला दुर्बल आश्रम में एक युवक से मारपीट करने आया था। सभी दोस्तों ने युवक से मारपीट की और उसे थार से भी ठोकर मारी। तब तक किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन युवक पुलिस को देखकर अपनी थार लेकर भाग गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने थार का पीछा किया, लेकिन महेवागंज तक पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। रोड पर एक ट्रक लगाकर थार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.