Lakhimpur Khiri News: हल्की बारिश में फिर डूबी सड़कें, खुली पालिका की पोल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: नगर पालिका द्वारा नालों और नालियों की नियमित सफाई के दावों की मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर पोल खोल दी। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या खीरी रोड से आवास विकास कॉलोनी जाने वाले मुख्य मार्ग पर देखने को मिली। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। इसके अलावा महाराजनगर की कई गलियों में भी पानी जमा होने से लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहरवासियों का कहना है कि नगर पालिका समय-समय पर नालियों की सफाई का अभियान चलाने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने का दावा करती है, लेकिन हल्की बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.