Lakhimpur Khiri News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। कस्बे के केएसएम इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम मनाया गया। प्रबंधक बृजेश सिंह ने मां सरस्वती और महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रबंधक बृजेश सिंह ने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही प्रबंधक संत कुमार वर्मा ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक अमित वर्मा, शिव शंकर लाल, अनिल कुमार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शिक्षक दिवस पर बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.