Lakhimpur Khiri News: हमलाकर एक भेड़ को दबोच ले गया तेंदुआ
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। कौड़िया गांव के पश्चिम मढ़ीतलिया की ओर से भेड़ों के झुंड पर बुधवार शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ एक भेड़ को दबोचकर पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है और लोग दहशत में हैं। मझगई रेंज के दुबहा निवासी सुबेदार रोज की तरह बुधवार शाम करीब पांच बजे भेड़ों को चराकर घर लौट रहे थे। कौड़िया गांव के पश्चिम रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक भेड़ों के झुंड पर हमला बोल दिया। तेंदुआ बिजली की गति से झपटा और एक भेड़ को दबोचकर जगमोहन लाल यादव के गन्ने के खेत में भाग निकला।अचानक हुए इस हमले से चरवाहा सूबेदार घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और अपनी अन्य भेड़ों को सुरक्षित बचाते हुए वहां से निकल गए। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.