लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव महेशपुर के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालत में गत दस दिन पहले मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नामजद युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गौरतलब है कि गत 20 अगस्त को थाना हैदराबाद के गांव बगचन निवासी मिश्रीलाल का 27 वर्षीय पुत्र विपिन का शव महेशपुर टीकापुर मार्ग पर गलियारे के किनारे गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना हैदराबाद के गांव त्रिलोकपुर निवासी राम लखन के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने घटना होने के दस दिन बाद नामजद रामलखन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...