लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में थाना फरधान क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय निर्मल मिश्रा पुत्र श्रीचंद्र मिश्रा थाना हैदराबाद क्षेत्र निवासी 56 वर्षीय मोहम्मद बजूल पुत्र मोहम्मद इसहाक थाना मैगलगंज क्षेत्र के झाला निवासी 21 वर्षीय रामबख्श पुत्र मुखरम्म और 35 वर्षीय पन्नेलाल पुत्र सत्यनारायण शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...