Lakhimpur Khiri News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले की हुई शिनाख्त
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा पढुआ रोड पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में जान गवाने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक पढुआ थाना क्षेत्र के खैरीपुरवा (सुजानपुर) का रहने वाला था। वह किसी काम से ढखेरवा आया था, वापस जाते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। पढुआ एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि मृतक का नाम गुड्डू है, परिजनों से शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे झिन्नापुरवा निवासी बाइक सवार शेखर की टक्कर पैदल जा रहे गुड्डू से हो गई थी। गुड्डू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि शेखर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.