लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र में पकरिया गांव के पास बीती रात सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में मृतक की पत्नी भी जख्मी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। खमरिया थाना क्षेत्र के दरिगापुर गांव निवासी करीब 50 वर्षीय मनोज कुमार शुक्ला अपनी पत्नी मनोरम के साथ बाइक से खमरिया बाजार आए थे। जहां से वापसी के दौरान पकरिया गांव के पास मनोज की बाइक ट्रैक्टर में जुते हैरो से टकराकर पलट गई। जिसमें पति पत्नी मनोज व मनोरमा दोनों जख्मी हो गए। घायल हालत में दोनों को निजी वाहन से जिला मुख्यालय पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से मनोज को लखनऊ रेफर किया गया। परिजन मनोज को लेकर लखनऊ जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में मनोज की मौत हो गई। परिजन शव दरिगापुर ले आए। ...