Lakhimpur Khiri News: सड़क पार कर रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कस्बे से ढखेरवा जाने वाले हाइवे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रकेहटी में हुआ। कृष्णानगर मोहल्ले के चुन्ना कश्यप का 35 वर्षीय लड़का गुड्डू अपने बड़े भाई की दुकान से वापस घर जाने के लिए रोड क्रास कर रहा था। तभी ढखेरवा की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बेटे व बेटी बिलखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.