लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बे के मोहल्ला अटल नगर निवासी पंकज नाग पुत्र भारत नाग का गुरुवार दोपहर अचानक निधन हो जाने से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई ।स्वस्थ दिख रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने और कुछ ही देर में मौत की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। परिवार के इकलौते बेटे के असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार दोपहर अचानक पंकज नाग की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी धौरहरा लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि परिजनों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि चंद मिनट पहले तक सामान्य दिख रहा युवक अचानक हमेशा के लिए उन्हें छोड़ जाएगा। पंकज नाग तीन बहनों के बीच अपने परिवार...