Lakhimpur Khiri News: स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 17 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। पुलिस ने साढ़े छह ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को एसआई प्रदीप कुमार सिपाही रिंकज सिंह, सुमित कुमार, दिग्विजय सिंह, बबीता व महफिजा के साथ क्षेत्र में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान पर थे। इसी दौरान कोतवाली के दाराबोझी गांव निवासी परमजीत कौर उर्फ पम्मी प्लास्टिक के पास मौजूद पन्नी से साढ़े छह ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 20 ग्राम स्मैक और 21,145 रुपये के साथ महिला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.