Lakhimpur Khiri News: स्टोर से पांच लाख की केबिल चोरी, 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टिलरी, अजबापुर के स्टोर से करीब पांच लाख रुपये कीमत की इंस्ट्रूमेंटेशन एवं इलेक्ट्रिकल केबिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चीनी मिल के सिक्योरिटी ऑफिसर वीरेंद्र सिंह की तहरीर के अनुसार, 9 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर स्टोर से लगभग 400 मीटर तांबा निर्मित इंस्ट्रूमेंटेशन एवं इलेक्ट्रिकल केबल चोरी कर ले गए। 10 जुलाई को स्टोर के भौतिक सत्यापन के दौरान चोरी का पता चला। इसके बाद कंपनी स्तर पर काफी तलाश की गई, लेकिन केबिल का कोई सुराग नहीं लगा। सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोरी से कंपनी को लगभग पांच लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.