लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति 6.0 के तहत खीरी पुलिस ने सड़कों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिले में छात्राओं व महिलाओं के लिए भयमुक्त और सुरक्षित माहौल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन में यातायात पुलिस और स्थानीय थानों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाने, स्टंटबाजी करने और तेज रफ्तार से दहशत फैलाने वाले 13,784 वाहनों का चालान कर सख्त संदेश दिया गया है। अक्सर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और प्रमुख बाजारों के आसपास मनचले तेज रफ्तार में वाहन चलाकर, स्टंट करके या अवैध हूटर व प्रेशर हॉर्न बजाकर छात्राओं में असहजता और भय पैदा करते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों ने सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय विशे...