लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके में स्कूल से वापस आ रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की निशानदेही पर छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। घटना गुरुवार दोपहर की है। बेलवापुरवा निवासी छात्रा के पिता ने बताया है कि उसकी पुत्री साइकिल से खरवहिया नंबर दो गांव स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब छात्रा गांव की अन्य छात्राओं के साथ वापस आ रही थी तभी दुलही पुरवा मोड़ के पास पहले से खड़े पठाननपुरवा गांव निवासी नियाज अहमद ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...