Lakhimpur Khiri News: स्कूल में हत्या : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी ने शिक्षिका को मारी थीं चार गोलियां
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और आरोपी सऊद अंसारी की खुदकुशी के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई तथ्य सामने आए हैं। सोमवार देर रात दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, निशात को चार गोलियां लगी थीं। इनमें दो गोलियां सिर और दो गर्दन के पास लगी थीं। वहीं, सऊद की कनपटी के पास एक गोली लगी थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर के हिदायतनगर निवासी निशात फातिमा करीब एक साल से शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी में शिक्षिका थीं। नौरंगाबाद निवासी सऊद और निशात एक-दूसरे को पहले से जानते थे और साथ पढ़ाई कर चुके थे। परिजनों के मुताबिक, सऊद निशात पर शादी का दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.