लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: नेशनल हाईवे 30 पर कोटरा गांव में स्कूल की बस को पीछे से डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस खाई में चली गई। हादसे में बस ड्राइवर को चोटें आई, जबकि बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बाबे के स्कूल चपरतला की बस बच्चों को लेने जंगबहादुरगंज क्षेत्र के कई गांवों से बच्चों को लेने गई थी। वहीं कोटरा गांव के बच्चों को लेने के लिए रुक रही थी कि पीछे से आ रही डीसीएम ने अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस खाई में चली गई और चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने बच्चों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी बच्चे सुरक्षित थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वाहन रोजाना की तरह बच्चों को लेने के लिए कोटरा गांव पहुंचा था। वाहन चालक बच्चों को बैठा रहा था। तभी पीछे से ते...