Lakhimpur Khiri News: स्कूल जाती छात्रा को रोक कर जबरन वीडियो बनाया
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में जबरन रोककर युवक ने कुछ बातें कहलवाई और उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 9 की छात्रा है जो मोहम्मदी के विद्यालय में साइकिल से पढ़ने जाती है। गांव के एक युवक द्वारा 2 दिन पूर्व रास्ते में जबरन रोककर उसकी पुत्री से कुछ बातें जबरन कहलाते हुए उसका वीडियो बना लिया। जिससे वह उसकी पुत्री को ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने पूरा वाक्या अपने माता-पिता को बताया जिसकी शिकायत करने पर त्यौहार के दिन आरोपी के परिजनों ने घर पहुंच कर गाली गलौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.