Lakhimpur Khiri News: स्कूल चलो अभियान की रैली में गूंजे शिक्षा के नारे
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: बांकेगंज। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बांकेगंज से स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। बीईओ राकेश कुमार के नेतृत्व में निकली रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय और विनायक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बैंड बाजे के साथ निकली रैली कस्बे की प्रमुख गलियों से होती हुई विकासखंड मुख्यालय पहुंची और वहां से लोगों को जागरूक करते हुए पुनः ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आकर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चों के हाथों में शिक्षा का महत्व बताने और संचारी रोगों से बचाव का संदेश देने वाली तख्तियां थीं। बच्चे पूरे मार्ग में प्रेरक नारे लगाते रहे जिससे राहगीरों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ और लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Balia News: जागरूकता रैली नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.