Lakhimpur Khiri News: स्कूल के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, बिना जांच नहीं मिलेगी एंट्री
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। लखीमपुर के एक स्कूल में हुई वारदात के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर के प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया है। स्कूल प्रबंधन ने मुख्य गेट पर टेबल कुर्सी लगाकर जिम्मेदार स्टाफ की तैनाती की है। मुख्य गेट पर तैनात कर्मचारी बाहरी व्यक्ति अभिभावक और वेंडर से पूछताछ के बाद ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। इसके लिए गेट पर बाकायदा रजिस्टर भी रखा गया है जिसमें आगंतुक का नाम मोबाइल नंबर आने का कारण और प्रवेश का समय दर्ज किया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पहचान और आवश्यक जांच के किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूल प्रशासन की इस व्यवस्था से अभिभावकों में संतोष है। स्कूल के प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह चीमा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.