लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- Lakhimpur Khiri News: मझगई। थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एक नशेड़ी बेटे ने अपनी सौतेली मां पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह की है, जिसके बाद घायल महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई। कोठिया गांव निवासी रामधुन की पत्नी आइरना देवी बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने आंगन में बैठी थीं। तभी उनका सौतेला बेटा मिथुन नशे की हालत में वहां आया। उसने हाथ में गन्ना काटने वाली बगौड़ी ले रखी थी। मिथुन ने बिना किसी उकसावे के अपनी सौतेली मां आइरना देवी पर बगौड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले से आइरना देवी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल आइरना देवी किसी तरह थाने पहुंचीं और अपने सौतेले बेटे मिथुन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से अप...