Lakhimpur Khiri News: सैकड़ों शिवभक्त जलाभिषेक करने लिलौटीनाथ के लिए रवाना
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। रविवार को कस्बे के दुर्गा मंदिर से युवा कांवड़ सेवा समिति के नेतृत्व में करीब तीन सौ कांवड़ियों का जत्था लिलौटीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रास्ते में श्रद्धालुओं ने इनका स्वागत किया और जलपान तथा भोजन कराया। ये लोग सोमवार सुबह बाबा लिलौटीनाथ का जलाभिषेक करेंगे। रविवार सुबह कस्बे सहित आसपास के कई गांवों के कांवड़िए श्री दुर्गा मंदिर पर इकट्ठा हुए। यहां से सभी बोल बम और हर हर महादेव का जयघोष करते सिंगाही रोड पर सरयू नदी के मोटे बाबा स्थान पहुंचे। वहां से अपने कलशों व कांवड़ में जल भरकर सभी वापस निघासन लौटे। मंदिर के पुजारी पं. सत्यनारायण शर्मा सहित आयोजकों ने सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर विदाई दी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कांवरियों का जत्था शिवद्वार के लिए रवाना हुआ डीजे पर बज रहे शिव भजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.