Lakhimpur Khiri News: सेवा संकल्प संग नवदिशा की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा का वर्ष 2025-26 का अवॉर्ड समारोह एवं वर्ष 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं। निवर्तमान अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और वर्षभर संचालित सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए सहयोगी सदस्यों एवं प्रेस प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया। निवर्तमान पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष नीतू अग्रवाल सहित नई टीम को पद की पिन और अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर दायित्व सौंपे। अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय कराते हुए सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए संकल्पों के साथ कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.