लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर पालिका सभागार में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी शशिकांत चतुर्वेदी मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री विजय गुप्ता ने किया। इस दौरान अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अभियान संयोजक एवं नगर महामंत्री वरुण मिश्रा, सह संयोजक आशुतोष शुक्ला, दिनेश दिवाकर, आशीष अग्निहोत्री, घनश्याम श्रीवास्तव सहित नगर के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, बूथ अध्यक्ष तथा संगठन के ...