लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। रमियाबेहड़ ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निघासन विधायक शशांक वर्मा ने किया। इस दौरान बाल विकास विभाग से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। जबकि दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बीडीओ श्रद्धा गुप्ता, एडीओ ग्राम विकास आलोक शुक्ला, एडीओ पंचायत अनुज अवस्थी, एडीओ दर्शन लाल,एडीओ समाज कल्याण विजय गुप्ता, जेई अमरदीप कसाना, ...