Lakhimpur Khiri News: सेमीफाइनल मुकाबले में कालोनी इलेवन ने अक्की इलेवन को हराया
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां। बेलरायां प्रीमियर लीग सीजन 3 का सेमीफाइनल मैच कालोनी इलेवन और अक्की इलेवन के बीच सोमवार रात खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में कालोनी इलेवन ने अक्की इलेवन को चौदह रनों से मात दे दी। चीनी मिल ग्राउंड पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कालोनी इलेवन की शुरूआत बहुत ख़राब रही। उनके दो अहम विकेट सिर्फ दो रनों के स्कोर पर गिर गए। इसके बाद क्रीज पर आए वरिंदर गोराया ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। केवल तैंतीस गेंदों पर दो चौकों और आठ छक्कों की मदद से उन्होंने 62 रन बनाए। उनका साथ देते हुए जतिंदर सिंह ने भी बाइक रन जोड़े। गेंदबाजी में अक्की इलेवन के फैसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट गिराए।मुकाबला करने मैदान में उतरी अक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.