लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। जंगबहादुरगंज-मोहम्मदी मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सेफ्टी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब दो बजे 19 वर्षीय धर्मपाल पासी पुत्र फकीरे लाल पासी निवासी ग्राम भुईहरा, थाना मोहम्मदी बाइक से कहीं जा रहा था।

हादसे का विवरण मड़वा मोड़ के पास तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका जूता भी रेलिंग में फंस गया। रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने सड़क ...