Lakhimpur Khiri News: सेंध लगाकर कोल्हू गोदाम से हजारों का सामान चोरी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: शुक्रवार रात कस्बे के भेड़ौरा मोहल्ले के एक कोल्हू गोदाम में चोरों ने सेंध लगाकर काफी सामान निकाल ले गए। पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य ने चिरकुआ रोड पर बना अरविंद रस्तोगी का कोल्हू ठेके पर ले रखा है। शुक्रवार देर रात चोर गोदाम की पश्चिमी दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और वहां रखा टुल्लू पंप और कोल्हू में काम आने वाला अन्य तमाम सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने गोदाम की टूटी दीवार देखी तो इसकी सूचना अरविंद रस्तोगी और जोगेंद्र शाक्य को दी। वहां पहुंचने पर उनको चोरी का पता चला। सूचना पाकर पुलिसवाले पहुंचे और निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.