लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ग्राम दुमेड़ा में सुहेली नदी पार करते समय गहरे पानी में डूबे अधेड़ का शव तीसरे दिन शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दुमेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय राम विलास पुत्र बिरजू गुरुवार सुबह मवेशी चराने के लिए निकले थे। सुहेली नदी पार करते वक्त वह गहरे पानी में समा गए थे। हादसे के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों और फ्लड पीएसी की टीम लगातार नदी में उनकी तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी में शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। एसओ मोहित पुण्...