Lakhimpur Khiri News: सुलह समझौते के बाद भी मारपीट, मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके के तेलियार गांव में गन्ने की फसल चराने को लेकर विवाद हो गया। गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करवा दिया। आरोप है कि सुलह के बाद भी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पढुआ थाना के तेलियार गांव निवासी बदलू ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव के ही राम स्वरूप, राम मिलन, रामू आदि जानवरों से गन्ने की फसल चरा रहे थे। मना करने पर उक्त लोगों ने गंदी गंदी गालियां दीं और मारपीट की। मामला गांव के लोगों तक पहुंचा तो संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करवा दिया। आरोप है कि सुलह के बावजूद भी उक्त लोगों ने फिर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.