Lakhimpur Khiri News: सुरों की महफिल में प्रतिभाओं ने बिखेरा गायकी का जलवा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जेसीआई लखीमपुर की ओर से आयोजित जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तीसरे दिन एकल गायन प्रतियोगिता 'सुरीले स्टार्स' का आयोजन किया गया। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन राउंड के बाद 32 प्रतिभागियों ने फाइनल मुकाबले में अपनी गायकी का हुनर दिखाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. रुचि रानी गुप्ता, जसबिंदर कौर और अनुष्का भारद्वाज ने निभाई। श्याम जी शेखर व गायत्री सिंह का भी सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रवि मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिनिधि डॉ. इरा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि मि. इडली की संचालिका निधि पांडेय और एचडीएफसी लखनऊ के चेस्टर मैनेजर अंकुर सोनी मौजूद रहे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.