लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के हल्का नंबर एक में रोशननगर ममरी रोड पर पीआरबी की ड्यूटी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे सावन माह में इस इलाके में पीआरबी वाहन नजर नहीं आया। अब सावन समाप्त होने के बाद ड्यूटी शुरू हुई तो पुलिस वाहन की तैनाती को लेकर ही सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम होते ही पीआरबी वाहन गांव की आबादी के बीच स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा दिखाई देता है। ग्रामीणों का सवाल है कि अगर पुलिस वाहन गश्त करने के बजाय जहाँ खतरा है वहां वाहन खड़ा नहीं होता पेट्रोल पम्प पर पीआरबी वाहन खड़ा रहेगा तो सुनसान इलाकों की सुरक्षा कैसे होगी。

सुनसान रास्ते, वारदात का खतरा रोशननगर रोड पर छोटी नहर और बड़ी नहर के बीच का हिस्सा शाम के बाद सुनसान हो ...