Lakhimpur Khiri News: सुरक्षा का भरोसा देकर भूली पुलिस, अजान मेले जोरदार हुआ हंगामा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र के कस्बा अजान में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। मेला परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवकों के बीच हुए विवाद और हंगामे ने पुलिस की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बताते हैं कि शनिवार शाम मेला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। नृत्य कार्यक्रम के दौरान मंच के पास खड़े चार पांच युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। ऐसे में मेला कमेटी के पदाधिकारियों को ही बीच बचाव कर स्थिति संभालनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में रोजाना हजारों की संख्या में महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.