लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां/सम्पूर्णनगर। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज में स्कॉर्पियो और कैंटर में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में संपूर्णानगर के मिर्चिया फार्म निवासी एक महिला और उसे पंजाब निवासी दो रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत हो गई। दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब में लुधियाना जनपद के थाना मच्छीवाड़ा के मोहल्ला सुंदरनगर निवासी मुकंद सिंह के बेटे दलजीत सिंह का लखीमपुर खीरी के पलिया में मर्चिया कृषि फार्म है। उनका परिवार यहां रहता है। अक्सर रिश्तेदार संपूर्णानगर स्थित मिर्चिया फार्म पर आते-जाते रहते हैं। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व मुकंद सिंह, अपनी पत्नी भिंदर कौर, समधी संतोष सिंह, भांजे हरजीत सिंह और लाडी सिंह के साथ वहां पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- बरेली में पीलीभीत ह...