लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: पिछले दो दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के बाद सोमवार की सुबह से रुक-रुक कर बारिश होने लगी। दोपहर तक जिले के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई। आसमान में तेजी से काले-काले बादल घिर आए और हवा का रुख भी अचानक बदलने लगा। सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा 27 डिग्री तक रहा। देखते ही देखते बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ पूरे लखीमपुर शहर में झमाझम मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई और मौसम सुहावना कर दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मौसम का मिजाजः झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया और सामने का दृश्य पूरी तरह धुंधला हो गया। सड़कों पर दृश्य...