Lakhimpur Khiri News: सीमा पर एसएसबी ने नेपाली महिला को पकड़ा, तंबाकू के 450 पाउच बरामद
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर सामान की अवैध आवाजाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल की 39वीं वाहिनी ने एक नेपाली महिला को पकड़ा है। महिला के पास से कपड़ों सहित सुपर पावर तंबाकू के 450 पाउच बरामद किए गए। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला और बरामद सामान को सीमा शुल्क कार्यालय गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, एसएसबी की सीमा चौकी गौरीफंटा का विशेष गश्ती दल सीमा स्तंभ संख्या 753 के पास निगरानी कर रहा था। इसी दौरान सीमा स्तंभ से करीब 150 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर भारत से नेपाल की ओर सामान ले जा रही एक महिला को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 36 लेडीज सूट, 14 साड़ियां, एक बेडशीट और पिलो कवर के साथ सुपर पावर तंबाकू के 450 पाउच बरामद हुए। पकड़ी गई महिला की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.