लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर की पुनर्भूग्रंट गुप्ता कॉलोनी में सीबीआई का कर्मचारी बताकर एक परिवार से कथित धोखाधड़ी करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। अपाचे बाइक से पहुंचे दो लोगों ने कमर में पिस्टल लगा रखी थी। आरोप है कि दोनों घर में घुसकर मोबाइल से जानकारी जुटाने लगे और जाते समय 20 हजार रुपये की मांग करते हुए परिवार की आईडी भी अपने साथ ले गए। घटना से परिवार दहशत में है।पीड़ित मोहित शुक्ला के अनुसार मंगलवार को वह अपनी मां के साथ घर पर था। तभी अपाचे बाइक से दो व्यक्ति पहुंचे। बाइक पर सीबीआई का टैग लगा हुआ था और दोनों की कमर में पिस्टल लगी थी। आरोप है कि दोनों घर के अंदर घुस आए और उसका मोबाइल मांगकर उसमें से कुछ नंबर अपनी डायरी में नोट करने लगे। पूछने पर उन्होंने वेरिफिकेशन की ब...