लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: थाना खीरी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। शहर के मोहल्ला महाराज नगर निवासी उमेश कुमार तोलानी शनिवार की रात अपनी कार से घर जा रहा था। सीतापुर रोड पर खीरी थाना क्षेत्र के चिमनी गांव के पास स्थित यूपी-31 ढाबा के सामने उसकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बेकाबू होकर नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बत...