Lakhimpur Khiri News: सीडीओ ने नर्सिंग हास्टल, आईटीआई निघासन का किया निरीक्षण
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। देवकली स्थित मेडिकल कालेज परिसर में बनकर तैयार हुए नर्सिंग हास्टल और आईटीआई निघासन भवन का निरीक्षण गुरुवार को सीडीओ योगानन्द पाण्डेय ने किया। बताते हैं कि निर्माण पूरा होने के बाद इन परियोजनाओं का हैंडओवर होना है। हैंडओवर से पहले सीडीओ ने निरीक्षण किया। नर्सिंग हास्टल के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज प्राचार्य के अलावा कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं आईटीआई भवन के निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता तरुणेन्दु त्रिपाठी, आईटीआई प्राचार्य आदि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली उनके सुधार का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.