Lakhimpur Khiri News: सीओ सिटी ने किया खीरी थाने का औचक निरीक्षण
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। शनिवार को सीओ सिटी महक शर्मा ने थाना खीरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी से काम करने और फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर महक शर्मा ने महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदी गृह, मेस, कंप्यूटर कक्ष और थाना कार्यालय का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को देखा और लंबित मामलों की समीक्षा की। सीओ ने सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज किया जाए। उन्होंने पुलिस स्टाफ को हिदायत दी कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.