Lakhimpur Khiri News: सीएचसी से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी के गेट के पास खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। घटना शनिवार करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। बाइक चोरी की पूरी घटना सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर निवासी दिनेश प्रजापति पुत्र शांति स्वरूप अपनी भाभी भारती को देखने सीएचसी आए थे। उन्होंने अपनी बाइक सीएचसी के गेट के पास खड़ी कर दी और अंदर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद दिनेश प्रजापति ने कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी। नानक चौकी पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। पुलिस सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे बाइक चोरी करने वाले की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.