Lakhimpur Khiri News: सीएचसी पहुंचने से पहले युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिहुलिया निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र जानकी प्रसाद की तबीयत उपचार के दौरान अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार संतोष कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी रेफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.