लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शारदा नगर थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदा निवासी गोवर्धन पुत्र रामसनेही की बाइक सीएचसी परिसर से चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोवर्धन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 अगस्त को अपनी बीमार सास को देखने बाइक से सीएचसी गोला आया था। उसने बाइक सीएचसी परिसर में खड़ी की और अस्पताल के अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। उसने आसपास और काफी दूर तक बाइक की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। सीएचसी परिसर में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद बाइक चोरी होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...