लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी पर 10 लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने सीएचसी पर मानकों के अनुसार कैंप का आयोजन किया। शिविर में कुल 10 लोगों पंकज कुमार, सूर्यांश गुप्ता, अवधेश, गौरव सोनी, नीतीश पांडे, अभिषेक, कन्हैया, हिमांशु, अमित कुमार, लैब टेक्नीशियन अमित ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करते हुए बताया कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। इस दौरान डॉ. नीरज कुमार, डॉ. दीक्षा सिंह, डॉ. विपीनेश कुमार, लैब टेक्नीशियन शिवेंद्र सिंह, रा...