लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- Lakhimpur Khiri News: सिसैया खुर्द प्रकरण में धौरहरा के इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को भी हटा दिया गया है। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले में पांच सिपाही पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं लेकिन लोधी समाज के नेता सिर्फ सिपाहियों पर हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। वह गुरुवार को एसपी डॉ. ख्याति गर्ग से मिले थे और इंस्पेक्टर को हटाने की मांग की थी। धौरहरा कोतवाली के गांव सिसैया खुर्द में सड़क बनवाने को लेकर धौरहरा विधायक और प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। सोमवार की रात धौरहरा पुलिस ने सिसैया खुर्द गांव के घरों में घुसकर ग्रामीण और महिलाओं को पीटा। पीड़ित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने पुलिस से पिटवाया है। पीड़ित ग्रामीण लोधी समाज से हैं। घटना को लेकर राजनीति तेज हो गई। पुलिस क...