लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के कस्बा सिकंद्राबाद में गोला रोड पर बुधवार रात चोरों ने तीन सराफा दुकानों के ताले तोड़कर पुरानी चांदी और नए आभूषण चोरी कर लिए। दुकानदारों के मुताबिक तीनों दुकानों से करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

चोरी की जानकारी धूमराडीह निवासी शुभकरण सिंह की दुकान से करीब 250 ग्राम पुरानी चांदी चोरी हुई है। वहीं गोला निवासी विकास सोनी की दुकान से करीब 100 ग्राम पुरानी चांदी और कुछ नई पायल चोरी हुई हैं। डुमरामड़ेरा निवासी सुरेश वर्मा की दुकान से भी हजारों रुपये कीमत की पुरानी चांदी चोरी होने की बात सामने आई है। दुकानदारों ने नीमगांव थाने में तहरीर दी है।

घटनाक्रम उन्होंने बताया...