लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। फरधान थाना क्षेत्र के गांव सासिया कॉलोनी में खूनी संघर्ष करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस उन्हें जेल भेज रही है।फरधान थाना क्षेत्र के गांव सासिया कॉलोनी में बिजली नहीं आ रही थी। एक गुट ने शिकायत करके बिजली की लाइन जुड़वाने के लिए लाइनमैन को गांव बुलवाया। लेकिन उनके विपक्षियों ने लाइनमैन से सेटिंग करके पहले अपने की बिजली जुड़वा दी। यह देखकर दूसरे गुट को बुरा लगा और उसने उसकी बिजली लाइन तोड़ दी। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। दोनों पक्ष से लाठी डंडे निकल आए और उनमें जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसी तरह घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को श...