लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शिवधाम गोला गोकर्णनाथ में आगामी सावन मेले की तैयारियों ने अब प्रशासनिक स्तर पर भी रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीओ महक शर्मा, अम्बर सिंह और एसडीएम भी मौजूद थे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर प्रमुख मार्गों प्रस्तावित बैरिकेडिंग बैरियर प्वाइंट श्रद्धालुओं के प्रवेश निकास मार्ग और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था रूट प्लान और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों की समीक्षा भी की गई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सावन मेले की तैयारियों को परखने मैदान...