लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सावन माह के दौरान छोटी काशी गोला में आने वाले लाखों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सुरक्षा सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को व्यापक तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान विधायक अमन गिरि ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिव मंदिर परिसर और निर्माणाधीन छोटी काशी कॉरिडोर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग यातायात व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन भीड़ नियंत्रण पार्किंग स्वच्छता प्रकाश व्यवस्था पेयजल चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्थानीय पंडा पुजारियों श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- Buxar News: रामरेखा घाट ...