Lakhimpur Khiri News: सावन आज से, घाट पर इंतजाम बदहाल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज श्रावण माह में मढ़िया घाट पर लगने वाले प्रसिद्ध मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार से गोमती नदी से जल भरकर श्री पारसनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों समेत प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अब तक प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। घाटों पर गहरे पानी से सावधान करने वाले कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं और न ही बांस-बल्ली, रस्सी अथवा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे अनजाने में श्रद्धालुओं के गहरे पानी में जाने का खतरा बना हुआ है। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.